Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

15 अक्टूबर को देवगुरु आपसे रुष्ट हैं या संतुष्ट, इस राशि पर होगी देव गुरु की कृपा

    
   आज का पंचांग
15 अक्टूबर 2020
तिथि    त्रयोदशी - 08:35:08 तक, चतुर्दशी - 28:54:52 तक
नक्षत्र     उत्तरा फाल्गुनी - 17:58:40 तक
करण      वणिज - 08:35:08 तक, विष्टि - 18:47:08 तक
ऋतु         शरद
मास         आश्विन "अधिक"
पक्ष          कृष्ण
योग          ब्रह्म - 10:18:48 तक, एन्द्र - 30:06:36 तक
वार           गुरूवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:22:08
सूर्यास्त 17:51:00

🌙चन्द्र राशि कन्या
चन्द्रोदय 29:30:59
चन्द्रास्त 17:10:00
संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942   
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:28:51

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 10:11:46 से 10:57:41 तक, 14:47:19 से 15:33:14 तक
कुलिक 10:11:46 से 10:57:41 तक
कंटक 14:47:19 से 15:33:14 तक
राहु काल 13:30:00से 15:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:19:10 से 17:05:05 तक
यमघण्ट 07:08:04 से 07:53:59 तक
यमगण्ड 06:22:08 से 07:48:15 तक
गुलिक काल 09:14:22 से 10:40:28 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:43:37 से 12:29:32 तक
दिशा शूल   दक्षिण
ताराबल 
भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल 
मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। जबकि कुंडली में गुरु विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

 आज का राशिफल 
1. मेष राशि - 
किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती हे। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें, इससे कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है।

2. वृषभ राशि - 
व्यर्थ सोचना बंद करे,जो होगा अच्छा होगा। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहे। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

3. मिथुन राशि - 
मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव। लेकिन, पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। साथ ही स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।

4. कर्क राशि - 
रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग के बीच कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।

5. सिंह राशि - 
आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। वहीं आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर्ण नियंत्रण रखे। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

6. कन्या राशि - 
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए उपयुक्त समय है। परोपकारी बनें।

7. तुला राशि - 
धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

8. वृश्चिक राशि - 
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

9. धनु राशि - 
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।
10. मकर राशि - 
ग्रह अनुकूल हे। आज के दिन आप के कार्यो में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

11. कुम्भ राशि - 
स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

12. मीन राशि - 
आज कुछ कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग के बीच नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे