Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA: बाइक से गिरकर महिला की मौत:



ओ• पी• भारती
वजीरगंज : क्षेत्र के ग्राम सेहरिया की निवासिनी एक महिला की मंगलवार सुबह मनकापुर के अमवा जंगल में मोटरसाइकिल से गिर कर मौत हो गई। घर वालों ने शव सेहरिया ला कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सेहरिया निवासिनी उषा सिंह ( 42 ) पत्नी उमापति सिंह मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल से अपने भतीजे सुधाकर विक्रम सिंह के साथ अपने मायके बभनान के उसका गांव जा रही थीं। मनकापुर से चलकर सुबह लगभग 8 बजे अमवा जंगल पहुंचने पर वह अचानक मोटरसाइकिल से पीछे गिर गईं। जिन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। 108 एम्बुलेन्स से उन्हें मनकापुर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर इसकी सूचना मिलते ही पूरे परिवार तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका अपने पीछे पुत्र वैभव (16), पुत्रियां कोमल (13) व काव्या (6) को छोड़ गई हैं। काव्या बोलने व सुनने में असमर्थ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे