Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नायक मन्दिर में महंत रामबचनदास की 25वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनी



 वासुदेव यादव

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के  प्रमोद वन क्षेत्र अंतर्गत नायक मन्दिर में पूर्वाचार्य स्वामी रामबचनदास महराज की 25वीं पुण्यतिथि रविवार को धूमधाम से मनाई गई। 

  इस मन्दिर के वर्तमान महंत मनमहेशदास महराज ने  स्वामी राम बचन दास के चित्र पर पुष्प व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वामी रामबचनदास जी को निर्मल छवि का धार्मिक ज्ञाता बताते हुए कहा कि वे नेक दिल सन्त रहे। उनकी कृपा सभी भक्तो शिष्यों पर है। वे अद्वितीय सन्त रहे। उनकी कमी हम सबको खलती है। वे अयोध्या के सबसे अच्छे सन्त रहे, जिन्होंने अपने शिष्यो को सदमार्ग प्रदान किया। इसके बाद अयोध्या के प्रमुख सन्त महंत व शिष्यों ने भी स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन व याद किया। इसके बाद सन्त महंत का भण्डारा आयोजित हुवा। जिसमे आये सन्तो का महंत मनमहेशदास ने स्वागत सत्कार किया। 

 इस पुण्यतिथि समारोह में महंत जयरामदास, पार्षद संजय पांडेय, आनन्ददास शास्त्री,  सुभाषदास, छोटू दास, शिष्य सत्य प्रकाश मिश्र, विनय शुक्ला, महंत माधवदास, महंत रामकुमारदास, महंत विजयरामदास सहित अन्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे