Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Ayodhya:सपा नेता सुल्तान अंसारी ने किया मेधावियों को पुरस्कृत



 वासुदेव यादव
 अयोध्या। इंडियन कोचिंग सेंटर द्वारा अयोध्या में प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता विवेक मिश्र व सपा नेता सुल्तान अंसारी शामिल रहे। 
 इस दौरान विवेक मिश्र ने कहा कि मानव जीवन मे शिक्षा का अहम रोल होता है। अतः सब पढ़े आगे बढ़े। शिक्षा हर मोड़ पर काम आती है।  उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। 
 जबकि विशिष्ट अतिथि सपा नेता सुल्तान अंसारी ने कहा कि यही मेधावी छात्र आगे चलकर अपने माता पिता जनपद व देश का नाम रोशन करेंगे। छात्रों को परीक्षा से कभी नही घबराना चाहिए। अच्छे से व नियमित, टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करे व बड़ा लक्ष्य रखे व उसको हाशिल करे।  श्री अंसारी ने कहा कि शिक्षित बनो, संघरशील व संगठित बनो। एक शिक्षित व्यक्ति देश व समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विफलता से नई सीख मिलती है। इससे कभी भी नही घबराना चाहिए। एक बात सदा याद रखो," सफलता हेतु वह करो जो एक असफल व फेल व्यक्ति कभी नही करता है।" जबकि  रजत तिवारी ने कहा कि यही बच्चे कल के भविष्य है। स्वस्थ्य समाज हेतु सबको शिक्षित होना जरूरी है। 
 इस दौरान कक्षा 10वीं की छात्रा तनिष्का गुप्ता 89%  व शिवांगी 88% को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत भी किया गया।
  इससे पूर्व संस्था के संचालक बुद्धि सागर तिवारी, अतुल मिश्र ने आये अतिथियों का माला पहनाकर व बुके भेंटकर स्वागत सम्मान किये।
  इस दौरान प्राची, कौशल, हर्षित, प्रिंसी, खुशी, रघुवंश, मुस्कान, मानसी, अभिषेक, आदित्य, आकाश, रोहित व अंजलि सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे