Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी भाकियू: राजेश सिंह



 वासुदेव यादव
अयोध्या। किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जमीन का जब तक उचित मुआवजा सरकार नहीं देती तब तक जमीनों पर कब्जा नहीं दिया जाएगा। यदि भाजपा सरकार व उनका प्रशासन जोर जबरदस्ती करता है तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उक्त उद्गार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान द्वारा भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में व्यक्त किया गया।
 इस पंचायत को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पारित 3 किसान बिल किसानों के हित में नहीं है। उससे बड़े पैमाने पर किसानों का नुकसान होना शुरू हो गया है और भविष्य में बहुत बड़ा नुकसान होगा। श्री चौहान श्री चौहान अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर जनपद अयोध्या में जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।  किसानों के साथ जोर जबरदस्ती की जा रही है। नियमानुसार मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिसका भाकियू विरोध करती है और मांग करती है कि वह मतदान कानून 2013 तथा स्टांप अधिनियम को संज्ञान में लेते हुए जमीनों का मुआवजा किसानों को दिया जाए। श्री चौहान ने कहा कि यदि किसानों के साथ जोर जबरदस्ती की जाती है तो प्रशासन को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान के प्रदेश अध्यक्ष  राजवीर सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए पीड़ित किसानों को संगठित करें।  किसान समस्याओं को लेकर वृहद आंदोलन छेड़े श्री जाधव ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी कार्यकर्ता पदाधिकारी यदि संगठन विरोधी कार्य करते हुए पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पंचायत की अध्यक्षता गुरु प्रसाद सिंह तथा संचालन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने किया। पंचायत को राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री देव नरायण सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रहमचारी जिला अध्यक्ष शिवनाथ वर्मा युवा एवं छात्र मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कबीर मठ के संत उमा शंकर दास, अरविंद यादव, फरीद अहमद जगतपाल सिंह भागीरथ वर्मा दशरथ सिंह डॉ राम शकल वर्मा रामगोपाल मौर्य बाबूराम तिवारी नाथूराम यादव राजेश मिश्रा संतोष वर्मा रामकेवल वर्मा राम जगत यादव संतलाल सिद्धू भारती केशव राम यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे