Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रविवार का दिन आपके लिए क्या लाया है खास जाने crimejunction साथ।


 आज का पंचांग
        08 नवंबर 2020
तिथि सप्तमी - 07:31:21 तक
नक्षत्र पुष्य - 08:45:30 तक
करण बव - 07:31:21 तक, बालव - 19:17:46 तक
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण
योग शुक्ल - 27:41:00 तक
वार रविवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:38:38
सूर्यास्त 17:30:52

🌙चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 23:55:00
चन्द्रास्त 13:03:59

🪐संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942   
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:52:15

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 16:03:55 से 16:47:24 तक
कुलिक 16:03:55 से 16:47:24 तक
कंटक 10:16:03 से 10:59:32 तक
राहु काल 16:00:00 से 17:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:43:01 से 12:26:30 तक
यमघण्ट 13:09:59 से 13:53:28 तक
यमगण्ड 12:04:45 से 13:26:17 तक
गुलिक काल 14:47:49 से 16:09:21 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:43:01 से 12:26:30 तक

☀️दिशा शूल पश्चिम

💥ताराबल 
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

🌙चन्द्रबल 
वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ।भगवान सूर्यनारायण की कृपा से आज किसे मिलेगा सम्मान, 



पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......

आज रविवार  का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं हमारे जीवन में मिलने वाले सम्मान, अपमान आदि का कारण सूर्य को ही माना जाता है। वहीं कुंडली में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। इनका रंग केसरिया और रत्न माणिक्य है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण हैं।


  आज का राशिफल 

1. मेष राशि -
जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होने के बीच जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। सामजिक कार्यो में समिलित होंगे।

2. वृषभ राशि -
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे थे वह आज कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, उचित होगा दूसरों को भी मौका दें।

3. मिथुन राशि -
अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्थों को प्रभावित करेंगे। लेकिन, क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाहत में कोई गलत कार्य न करें। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

4. कर्क राशि -
लम्बे समय से चली आ रही व्यापरिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग के बीच कर्ज से मुक्ति संभव।

5. सिंह राशि -
आज भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाए लाभ होगा।

6. कन्या राशि -
व्यापार विस्तार में सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता और आत्मविश्वास की कमी के कारण आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

7. तुला राशि -
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग है।

8. वृश्चिक राशि -
प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पूराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आज न करें।

9. धनु राशि -
सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल होगी।

10. मकर राशि -
आज आलसी रवैये से दूर रहें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

11. कुम्भ राशि -
विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी।

12. मीन राशि -
पूरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होंगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग के बीच समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रो का सहयोग मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे