Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA : एंटी रोमियो स्क्वायड के द्वारा चलाया जा रहा बालिका/ महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन हेतु विशेष अभियान मिशन शक्ति:



ओ•पी• भारती
वजीरगंज : पुलिस अधीक्षक गोंडा शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन हेतु विशेष अभियान 'मिशन शक्ति' चलाया जा रहा है।
इसके तहत जनपद में बच्चियों , महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु महिलाओं व बच्चियों में प्रतिरोधात्मक क्षमता पैदा करने पर बल दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम प्रभारी वर्षा सिंह द्वारा चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी सविता सिंह व पुरुष आरक्षी पियुष गैंगवार एवं विशाल गौतम ने सी.पी.एम.मेमोरियल पब्लिक स्कूल वजीरगंज पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।


स्कूल के प्रबंधक पूनम कुशवाहा की अगुवाई में छात्राओं को एकत्रित करके आत्मरक्षा करने के बारे में टीम प्रभारी वर्षा सिंह ने भिन्न-भिन्न तरीका व हेल्पलाइन नंबर बताया। इस अभियान में मौजूद एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा छात्राओं से उनकी समस्या पूछी गई , एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,181,1098,1076,102, 108 एवं यू०पी० 112 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे