Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने आशीष गुप्ता




व्यापारी समाज ने दी बधाई

आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत निवासी व्यापारी आशीष गुप्ता को फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सन्तकबीरनगर जनपद में व्यापारियों के हितों के रक्षा हेतू जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। संगठन ने आशीष गुप्ता के व्यापारी हित की समर्पण भावना को देखते हुए जिलाध्यक्ष के पदभार को देकर जनपद के व्यापारी हित को मजबूत करने का कार्य किया गया है। इनकी जिलाध्यक्ष की घोषणा पर इनके शुभचिंतको व व्यापारियों ने बधाई दिया और खुशी जताई गई। इस बाबत व्यापारी नेता आशीष गुप्ता से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा हर व्यापारियों के हित की रक्षा किया जाएगा। कोई भी अधिकारी कर्मचारी अगर व्यापारियों का उत्पीड़न करेगा तो उस के खिलाफ सभी वैधानिक लड़ाई लड़ी जाएगी। व्यापारियों के सम्मान और हित की रक्षा करना ही हमारा और हमारी संगठन का उद्देश्य है। जिसे हर हालत में पूर्ण करना है। इस तरह से तमाम बातों को व्यापारी नेता द्वारा कहा गया। संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष के रूप में आशीष गुप्ता के मनोनयन पर चन्दन बर्नवाल, आलोक कुमार, सुनील अग्रहरी, प्रदीप वर्मा, नागेश्वर अग्रहरी, पशुपति अग्रहरी, विकास बर्नवाल, सनी अग्रहरी आदि दर्जनों व्यापारियों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे