Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:बड़ी छावनी के अनवरत भण्डारे में हजारों सन्तों ने पाया प्रसाद



बड़ी छावनी के महंत रघुनाथदास महराज की पावन स्मृति में चल रहा है विशाल भण्डारा

वर्तमान महन्त जगदीशदास महराज के सानिध्य में हो रहा है भण्डारा दक्षिणा वस्त्र देकर सन्तो का हुवा स्वागत
वासुदेव यादव
अयोध्या।  श्री राम नगरी अयोध्या की सबसे बड़ी छावनी के पूर्वाचार्य साकेतवासी महन्त रघुनाथदास महराज की पुण्यतिथि समारोह बड़े ही हर्ष व उल्लाश के साथ गक्त दिनों से मनाया जा रहा है। यहां के वर्तमान गौ सन्त सेवी महन्त जगदीसदास शास्त्री महराज के पावन सानिध्य में यहां पर विविध धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यहां पर मन्दिर में प्रातः काल पूजन अर्चन आदि किया जा रहा है। सांयकाल कथा भी हो रहा है। 
  शुक्रवार को अयोध्या के सन्तों महंतो व सभी शिष्य गणो ने दोपहर गुरु महाराज की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन व याद किया। इसके बाद विराट सन्त महन्त व शिष्यो का भण्डारा आयोजित किया गया। इस मन्दिर के वर्तमान महन्त जगदीशदास महराज ने समागत सन्त महन्त आदि का दक्षिणा व अंत वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। महन्त जगदीशदास महराज ने कहा कि हर वर्ष यहां पर यह परम्परागत पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमे कई दिनों तक सन्त महन्त शिष्य व अन्य जनों का भण्डारा सम्पादित होता है। हजारो की संख्या में सन्त महन्त प्रसाद पाते है।  सुबह शाम भक्तिमय वातावरण में अन्य धार्मिक आयोजन भी होता है। इस कार्यक्रम में भक्तो शिष्यो का विशेष योगदान रहता है। जिसमे बड़ी छावनी अयोध्या जी सेवा समिति जगाधरी हरियाणा के भक्तो का विशेष योगदान रहता है। 
   इस आयोजन में प्रधान संदीप गोयल का विशेष योगदान रहता है। जबकि महासचिव राजेश घुन, कोशाध्यक्ष राहुल बंशल, बंशीधर, निहाल चंद, प्रमोद, रमेश चंद, सुन्दर व मायाराम आदि का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे