Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar सीएचसी के भर्ती मरीजों में बसपा कार्यकर्ताओ ने किया फल वितरण



जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बंटा मिष्ठान व फल

आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को हर वर्ष बसपा कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया जाता रहा है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी बहन मायावती के जन्मदिन को पूरी भव्यता से मनाते है। इस बार बसपा कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएचसी मेंहदावल में मिष्ठान व फल का वितरण किया गया।
इस बाबत बताते चले कि आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मेंहदावल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बसपा के पदाधिकारी झिनकान प्रसाद, राम तिलक, त्रियुगी नन्द गौतम व राजेन्द्र प्रसाद आजाद के नेतृत्व में मिष्ठान व फल का वितरण यहां पर भर्ती मरीजों में किया गया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों के द्वारा भर्ती मरीजों के जल्द ठीक होने की कामना किया गया। इस अवसर पर बसपा पदाधिकारी झिनकान प्रसाद द्वारा बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा गरीबो, असहायों, किसानों, छात्रों आदि समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा तत्परता से कार्य किया है। जिससे पुनः आगामी विधानसभा चुनावों के बाद बहन मायावती को पुनः उत्तरप्रदेश की सत्ता तक पहुँचाना है। जिससे पुनः गरीबो दलितों आदि सभी समाज का विकास हो सके। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। इस तरह के बातों को भी अन्य पदाधिकारियों द्वारा कहा गया। इस अवसर पर जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, प्रमोद निषाद, विधानसभा प्रभारी वामसेफ रामभवन, जब्बार अहमद, वि0स0कोषाध्यक्ष रामकेश राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र राव, राधेश्याम यादव, सुभाष यादव, अजीत बर्नवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे