Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar ब्लाक परिसर में किसान कल्याण मिशन के तहत कृषि मेला,गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन




आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लाक परिसर में किसान कल्याण मिशन के तहत कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि यंत्रीकरण योजना से लाभान्वित हुए प्रगतिशील किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेमरियावां ब्लाक परिसर में बृहस्पतिवार को किसान कल्याण मिशन के तहत कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने फीता काटकर किया।
इस दौरान राज्य नोडल अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि किसानों के हितों के लिए सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर लाभान्वित करने काम कर रही है। मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि योजना लागू कर सुरक्षा प्रदान की है इसके अंतर्गत प्रदेश के करीब चार करोड़ किसानों व बटाईदारों के आश्रितों को दुर्घटना में मृत्यु पर पांच लाख रुपये मुआवजा व दिव्यांग होने पर लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक की सहायता की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। सरकार किसानों की आय दो गुना करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला किसानों के लिये धन लक्ष्मी योजना लागू किया है।
प्रदर्शनी को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी मिश्रा, अधिशाषी अभियंता नलकूप/ब्लाक नोडल अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, विजय मिश्रा मत्स्य विभाग, बीडीओ विजय कुमार पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मेले में किसानों को उनकी उपज बढ़ाने और वैज्ञानिकों तथा कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अहम जानकारी दीं।
कृषि यंत्रीकरण योजना से लाभान्वित हुए किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रमुख बघौली सलाहुद्दीन, एडीओ कृषि शिव प्रसाद वर्मा, सैयद समनानी अशरफ, राधेश्याम यादव, डा.शकील खान, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इन प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

उंचहरा कला के मोतल्लिब, भगवान दास, रामनारायण तिवारी तेनुहारी अव्वल, काटढेस राम केश, दुर्गेश कुमार लहुरादेवा, उमेशचंद्र बड़ेला, अनिल कुमार अशरफपुर, दिलीप कुमार रक्शादेवई, मनोज कुमार चंगेरा मंगेरा, रूपेश्वरमणि त्रिपाठी डारीडिहा, विद्या सागर दशावां, राम सिंह चंगेरा मंगेरा, रामचेत पचपेड़वा, नरेन्द्र मौर्या लहुरादेवा, जनार्दन लहुरादेवा रामराज लहुरादेवा, जयप्रकाश कटाई, आरती देवी लहुरादेवा, मोहम्मद अहमद दुधारा, भगवान दास चाईंखुर्द आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे