Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar युवा उद्यमी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज



कार्यक्रम में युवा उद्यमियों का किया जाएगा सम्मान
आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर वर्ग, समाज के लोगो को सम्मानित करने का कार्य किया जाता रहा है। चाहे वह व्यापारी हो, उद्यमी हो, किसान हो आदि सभी को समय समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। समाज के हर तबके का सम्मान देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। जिससे समाज भी इनके कार्यो की उपयोगिता को समझ सके। इस तरह से अनेको क्षेत्र के लोगो को सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा उद्यमी युवाओं के कार्यो को देखकर उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। जिससे इन युवा उद्यमियो का भी मनोबल बढ़ सके। हमारी सरकार किसानों के सम्मान के लिए भी सम्मान निधि से लाभान्वित कर रही है। जो पूर्व के किसी भी सरकार ने अन्न दाता किसानों की सुधि नही लिया था। उपरोक्त बातें भाजयुमो के पदाधिकारी दिवाकर सिंह द्वारा कहा गया।
इसी कड़ी में आज मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन जनपद मुख्यालय के खलीलाबाद के होटल शिवाय में सुबह के 11 बजे किया जाएगा। जिसमे जनपद के युवा उद्यमियो को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे