Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar किसान गोष्ठी के माध्यम से सरकार के नीतियों को कृषि विभाग ने बताया





किसानों पर विपक्ष कर रहा राजनीति-अजित सिंह
आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। वर्तमान समय मे देश मे किसानों का मुद्दा पूरी तरह से चर्चा बना हुआ है। किसानो का एक वर्ग दिल्ली के सीमा पर एक माह से धरना दे रहा है। इस भीषण ठंड में किसानों के द्वारा सरकार के लाये गए कृषि बिल पर रोष में है और बिल वापसी को लेकर धरने पर बैठा हुआ है। जिसको लेकर देश की राजधानी की सीमा पर किसानों का एक वर्ग भाजपा के किसान बिल का विरोध कर रहा है। जिससे सरकार भी गंभीरता से किसान के हित को किसानों को समझाने के लिए देश प्रदेश के अनेको जगहों पर किसान गोष्ठी के माध्यम से बिल के लाभ को लेकर समझाया जा रहा है।
इस बाबत आज बताते चले कि किसान संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में किया जा रहा है। जिससे विपक्ष के द्वारा किसानों के अंदर भ्रम फैलाया जा रहा है। उसको दूर किया जा सके। इसी कड़ी में मेंहदावल ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों व किसानों के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज के संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के अजीत सिंह द्वारा फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम में आये किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि किसानों के साथ किसानों के हित के लिए प्रदेश और देश की सरकार हर जरूरी कदम को उठाया जा रहा है। किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान निधि के द्वारा हर किसान को मदद दिया जा रहा है। आज तक किसी भी सरकार ने किसान का इतना ध्यान नही दिया है। जितना भाजपा की सरकार कर रही है। किसान के साथ ही आमजनमानस के लिए भी आवास, शौचालय, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य आदि पर भी बेहतरीन कार्य कर रही है। किसानों के फसलो को उचित मूल्य पर खरीदकर शीघ्रता से भुगतान किया गया। गन्ना किसानों के लिए भी उत्तर प्रदेश की सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। पूर्व के सरकारों के समय मे भुगतान की विलंबित प्रक्रिया को सुचारू ढंग से भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। किसानों के बदहाली को दूर करने के लिए मोदी सरकार तत्परता से सभी कार्ययोजना को लागू कर रही है। इसका उदाहरण बरसो से लंबित मांग कृषि कानून में सुधार था। जिसके लिए किसान सुधार बिल लाकर देश के किसानों के लिए उन्नति का मार्ग खोल रही है। लेकिन इस पर विपक्ष की घटिया राजनीति ने किसानों के एक वर्ग को इन कृषि कानूनों के प्रति बरगलाया जा रहा है और किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। आज देश व प्रदेश की सरकार किसानों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है और उन्हे उनके उपज का मूल्य दिलवाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। विपक्ष के भ्रम से किसानों का एक वर्ग धरना दे रहा है और हमारी सरकार शीघ्रता से किसानों के साथ मिलजुलकर भ्रम की स्थिति को दूर कर मामले की समाधान कर लेगी। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया।
इस अवसर पर मेंहदावल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद चौधरी, डॉ दिलीप मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलामंत्री अरुण सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सतेंद्र त्रिपाठी आदि ने भी किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर अनेको विभागों द्वारा स्टाल लगाकर कृषि सम्बंधित बारीकियों को समझाया गया। आज के कार्यक्रम में किसानों किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, नई यूरिया नीति आदि की जानकारी देकर उसके लाभ को बताया गया। साथ ही इस कार्यक्रम पर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के दिवाकर सिंह, व कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद चौधरी, एडीओ पंचायत दीपचंद श्रीवास्तव, कृषि विभाग से डीडीओ सुशान्त चौधरी, बीपीएम कमल श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, इंद्रमणि त्रिपाठी, उमेश तिवारी, मुखलाल, भवानी शंकर, जिला मंत्री अरुण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राजेश सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, जितेंद्र चौबे, सुरेन्द्र निषाद, सुनील कुमार गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब, मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर निषाद, मानवेन्द्र सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकडों किसान गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे