Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar आईजी द्वारा महिला हेल्प डेस्क कक्ष का किया गया उद्घाटन



पूरे विधिविधान से हेल्प डेस्क कक्ष किया लोकार्पण

आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के प्रति आये दिन हो रहे अपराध पर जगरुक्त होकर उनके सुरक्षा के प्रति ततपरता से कार्य कर रही है। जिसमे प्रत्येक थाना केंद्रों आदि पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना किया जा रहा है। जिससे किसी भी महिला को अपने सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी दिक्कत होने पर मदद ले सकती है।
इसी कड़ी में आज शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक अनिल राय, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से धर्मसिंहवा थाना में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने और उनकी समस्याओं को निस्तारित करने के उद्देश्य से धर्मसिंहवा थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का वैदिक रीति पूजन अर्चन के बाद फीता काटकर उद्घाटन हुआ।इस महिला हेल्प डेस्क के उद्घाटन के अवसर पर आईजी अनिल कुमार राय, एसपी डॉ कौस्तुभ और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और उनके मातहतों ने ज़ोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुए पूजन अर्चना के साथ आईजी अनिल कुमार राय, डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सभी का स्वागत किया। मुख्यातिथि के रूप मे थाने में आये आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान आईजी अनिल कुमार राय व एसपी डॉ कौस्तुभ ने थाना परिसर में बने आरक्षी आवासों, मेस आदि का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ ने ट्राफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया।
आपको बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शुरू की गई नई कवायद महिला हेल्प डेस्क के निर्माण को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के द्वारा किये गए योगदान को आईजी, डीएम और एसपी ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की प्रशंसा किया। इस दौरान आईजी,डीएम और एसपी समेत अन्य जिम्मेदार वक्ताओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं और अन्य पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान आईजी अनिल कुमार राय ने सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित भी किया गया। आईजी ने कहा कि सरकार की इस पहल से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन तीनों हासिल होगा। वहीं इस अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि महिला हेल्प लाइन डेस्क, महिला सुरक्षा को लेकर महत्वाकांक्षी पहल है। कोई भी पीड़ित महिला किसी तरह की शिकायत इस हेल्प डेस्क में दर्ज करा सकती है। जिस पर त्वरित कार्रवाई होगी। इस उद्घाटन के अवसर पर एसपी डॉ कौस्तुभ ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर अब कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इस हेल्पडेस्क पर महिलाएं अपनी समस्या नि:संकोच कह सकती हैं। यहां से पीड़ित महिला को एक पर्ची दी जाएगी। जिससे उनकी समस्या को अधिकारी संज्ञान में लेकर त्वरित निस्तारण कर सकेंगे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अखंड प्रताप सिंह तथा मंच का संचालन शशिभवन त्रिपाठी ने किया इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामप्रकाश, उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी अन्य अधिकारी, कर्मचारी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संस्थापक व प्रबंधक रामचंद्र शुक्ल, जनता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संतोष सिंह, अजीत निषाद, शशि कपूर राय, विपिन पांडेय, फिरोज खान, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, साधना द्विवेदी, निशा देवी, अरविंद यादव, राम सुभग यादव,प्रियंवादा ,माधुरी ,बबीता, संगीता, विजय बहादुर पांडेय,,सद्दाम हुसैन, डॉ रामकेवल आजाद, सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी,शंभू मध्देशिया, मोहम्मद शाहिद, हाफिज वारिस अली, गुजराती देवी आदि
क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे