Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सपा ने किया युवा घेरा कार्यक्रम




मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान रहे शामिल

आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस बार पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में युवा घेरा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया। जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया। जिस बाबत जनपद सन्तकबीरनगर के सपा नेताओ द्वारा अनेको स्थान पर किया गया।
इसी कड़ी में बताते चले कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सपा के द्वारा युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान शामिल रहे। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और उपस्थित पदाधिकारी के संबोधन को सुना गया। इस अवसर पर युवाओ ने भी अपने विचारों को रखा।
आज के कार्यक्रम में युवा घेरा कार्यक्रम के अध्यक्ष जयराम पांडेय ने युवाओ को बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रदेश के हर जनपद में युवा घेरा कार्यक्रम को मनाया जा रहा है। जिसमे मेरे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल में भी युवाओ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा नेता द्वारा बताया गया कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। युवाओ के प्रेरणाश्रोत रहे स्वामी विवेकानंद ऐसे संत थे जिन्होंने अध्यात्म को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा था। उनके राष्ट्रवाद में गरीबों, वंचितों के प्रति त्याग, सेवा और समर्पण को प्राथमिकता थी। उन्होंने सम्पूर्ण विश्व को भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं गौरव का बोध कराया। अमेरिका में हुए धर्म संसद में प्रतिभाग कर पूरे भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया था। आज भी स्वामी जी के विचारों की महत्ता बनी हुई है। इनके विचारों को हर युवा अंगीकार कर अपने को उच्च पर स्थापित कर सकता है। इसी सोच को लेकर आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा घेरा बनाकर युवाओं से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा किया गया। आज की चर्चा में छात्रों, नौजवानों की सक्रिय भागीदारी होगी। आज की भाजपा सरकार ने केवल युवाओ को भरमाने का कार्य किया गया। जिससे आज युवा वर्ग बेरोजगारी, नौकरी न मिलने से हताश है। इसी हताशा को दूर करने समाजवादी पार्टी युवाओं से संवाद कर रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा है और युवाओ के मन को समझते है। भाजपा सत्ता में नौजवानों को हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे के साथ आई थी। उसके हर वादे की तरह यह वादा भी हवा हवाई साबित हुआ है। लाकडाउन में तो तमाम फैक्ट्रियां भी बंद हो गई। व्यापार चौपट हो गया। बड़े पैमाने पर श्रमिकों का पलायन हुआ। नौकरियों में छंटनी हुई। बेरोजगारी पर कहीं रोक नहीं लगी सरकारी विभागों में रिक्तियां होने के बावजूद भर्तियां रूकी हुई है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया।
इसी तरह से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान द्वारा स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए युवाओं को संबोधित किया और बताया कि आज का दिन युवाओं का है। 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। जो युवाओं के लिए बहुत ही प्रेरणास्रोत रहे है। उनके विचार आज भी आम लोगो मे जीवंत है। हर युवा को स्वामी विवेकानंद के बारे मे जानना चाहिए। जिससे युवा अपने अंदर भी इन विचारों को आत्मसात कर जीवन को उच्च स्थान पर ले जा सकता है। वर्तमान में युवाओं को सरकार द्वारा छला जा रहा है। आज के दौर में नौकरियों के अवसर घटते जा रहे हैं। निजीकरण ने तमाम विभागों में युवा कर्मचारियों के सामने अनिश्चितता के हालात पैदा कर दिए हैं। युवाओं को अपने योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल पा रहा है। आज नौजवानों के सामने मंहगी होती शिक्षा और रोजगार बड़ी समस्या हैं। जहां नौजवान सरकारी विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार भी निष्क्रिय रहती है। नौजवानों की जिंदगी के सामने आज अंधेरा छाया हुआ है। भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते रोटी-रोजगार के अवसर कम हुए है। रोजगार देने का वादा भी हवा हवाई साबित हुआ है। सरकारी विभागों में रिक्तियां होने के बावजूद भर्तियां रूकी हुई है। समाजवादी सरकार में कौशल प्रशिक्षण के साथ जो रोजगार के अवसर सृजित किए गए थे भाजपा राज में उन्हें भी बंद कर दिया गया। युवाओं को योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल पा रहा है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस युवा घेरा कार्यक्रम में विजय यादव, शुभम, लाखन चौरसिया, बहरैची, संतोष आदि ने भी युवा संवाद कार्यक्रम में युवा मन की बातों को कार्यक्रम में रखा। इस युवा घेरा कार्यक्रम में पूर्व सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान सहित राजकिशोर यादव, अशोक यादव, विजय यादव, तारकेश्वर यादव, अशोक गौड़, आलोक यादव, महेश निषाद, नितिन, अजीत, शिब्बू सिंह, गिरजेश, पूर्व छात्र नेता बाल तिवारी, ऋषि जायसवाल, आमिर रजा, जितेंद्र मौर्या, उमेश गुप्ता, मसीउल्लाह, चुन्नू आदि सपा युवा नेता आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे