Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने हासिल की पीएचडी में कामयाबी

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। बीसवीं सदी में देवीपाटन मंडल का सांस्कृतिक इतिहास विषय पर शोध करने वाले अधिवक्ता को पीएचडी की उपाधि मिली है। करनैलगंज नगर के सकरौरा मोहल्ले के निवासी अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीसवीं सदी में देवीपाटन मंडल का सांस्कृतिक इतिहास विषय पर शोध किया और पीएचडी में कामयाबी हासिल की है। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की प्राचार्य एवं रीडर इतिहास विभाग डॉ. वंदना सारस्वत के निर्देशन में यह शोध कार्य पूर्ण हुआ है। इस उपलब्धि पर एलबीएस डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत, डॉक्टर सूर्यपाल सिंह, अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ राम बहादुर मिश्रा, किसान डिग्री कॉलेज बहराइच के सेवानिवृत्त रीडर राजेश्वर सिंह, बलरामपुर के साहित्यकार डॉ अनिल गौड़, करनैलगंज नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन के साथ करनैलगंज तहसील के अधिवक्ताओं त्रिलोकी नाथ तिवारी, श्यामधर मिश्रा, रामसभा मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, अरविंद तिवारी, संजय मिश्रा, हृदय नारायण मिश्रा आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे