Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:रोल प्ले के माध्यम से जयंती पर प्रस्तुत की गई नायडू की जीवन यात्रा

 

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रोल प्ले के माध्यम से सरोजिनी नायडू की जीवन यात्रा प्रस्तुत की गई।विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार निलय द्वारा इस अवसर पर आजादी की आधारशिलाएं पहल के अन्तर्गत सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित स्वरचित गीत प्रस्तुत किया गया।आजादी की आधारशिलाएं पहल के माध्यम से आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरों और वीरांगनाओं की जीवनगाथाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है।इसी क्रम में भारतीय स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सरोजिनी नायडू की जीवनी का विद्यार्थियों के साथ सस्वर गायन कराया गया।विद्यार्थियों को सरोजिनी नायडू की जीवनी,उनके महान कृतित्व,व्यक्तित्व तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के विषय में जानकारी सरल भाषा में रचित गीत के माध्यम से दी गई।गीत के माध्यम से उनकी उपाधियों एवं रचित पुस्तकों के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में सुरेश चन्द्र पाठक,रामधन यादव, प्रवीण कुमार,विजय कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार की भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे