Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar सर्वोदय बलराम विद्यालय में छात्राओं ने महिला शिक्षिकाओं का किया सम्मान




आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देश से लेकर प्रदेश तक हर जगह पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। प्रदेश के सभी जनपदों में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान पर अनेको जगहों पर कार्यक्रम किया गया। जनपद में भी अनेको जगहों पर चाहे वह सरकारी हो अथवा निजी सभी जगहों पर आज नारी के सम्मान में कार्यक्रम किये गए।
इसी क्रम में मेंहदावल नगर में स्थित सर्वोदय बलराम विद्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं ने भी विद्यालय के महिला शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। आज विद्यालय के महिला शिक्षिकाओं को छात्राओं ने माथे पर कुमकुम लगाकर वंदन किया और पुस्तक देकर मातृशक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविशंकर मिश्र द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कहा गया कि भारत की भूमि सदैव ही महिला को देवी स्वरूप में मानती रही है और सदा ही सम्मान करती रही है। आज के दौर में अब महिलाओ को पुरुष के समान ही दर्जा मिल रहा है। हर जगह पर महिला पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। आज अधिकांश क्षेत्र में महिलाओं का स्थान बढ़ रहा है। चाहे शिक्षा के क्षेत्र हो, खेल का हो अथवा हर जगह पर महिलाओं के हुनर्वक डंका बज रहा है। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे