Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा कार्यकर्ताओं के शिकायत पर एसओ का हुआ स्थानांतरण



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जनपद के दक्षिणांचल मे स्थित धनघटा थाना हमेशा चर्चा में बना रहता है। धनघटा थाने पर तैनात थानाध्यक्ष को भाजपा नेताओं से उलझना महंगा पड़ गया। भाजपा नेता पीएन सिंह ने थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था तथा अपने दर्जनों कार्यकताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को थानाध्यक्ष आर.के.गौतम के खिलाफ एक पत्रक सौंपा था। जिसमे पीएन सिंह ने बताया था कि थानाध्यक्ष धनघटा भाजपा कार्यकर्ताओं का हमेशा उत्पीड़न करते रहते हैं तथा कार्यकर्ताओं की बात को नहीं सुनते हैं। धनघटा थानाध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करना महंगा पड़ गया तथा धनघटा थाने से हटाकर कोविड सेल का प्रभारी बनाया गया और धनघटा थाने का प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद को बनाया गया। जो बखिरा थाने के वर्तमान में प्रभारी रहे है। अब नए थाना प्रभारी धनघटा थाने के संचालन किस प्रकार करते है यह कार्य भार सम्हालने के बाद ही पता चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे