Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar मजार संचालन व्यवस्था को लेकर थाने में दिया प्रार्थना पत्र



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बखिरा निवासी मो0 जाहिद पुत्र हसनरजा ने बखिरा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि मैं प्रार्थी पेशे से मुजावर है और पुश्तों से यह कार्य किया जा रहा है। इसी से हमारे घर की आजीविका चलती है। बखिरा के लेडुआ महुआ टोला में सैयद सालार गाजी मसूद का रौजा व मजार है। जिसमें मुजावर का कार्य हम और हमारे पट्टीदार दरगाही पुत्र हाफिजुल्लाह द्वारा किया जाता रहा है। बीच मे हम लोगो के मध्य विवाद हो गया। जिससे मजार के मुजावर के कार्य के देखभाल के लिए दोनो पक्षो में एक एक साल के लिए समझौता हुआ। लेकिन प्रार्थी ने बताया कि दरगाही मजार के हक़ दस्तूर को हड़पना चाहते है। जब मना किया जाता है तो गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है।
इस तरह से पीड़ित प्रार्थी ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे