Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: फिसल कर अनियंत्रित हुई बाइक, सवार महिला गिरकर घायल


रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। बाइक सवार मां बेटे की बाइक रोड पर फिसल जाने से मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रविवार को अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही एक महिला के बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। ग्राम राजापुर थाना परसपुर निवासिनी रेनू उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी प्रहलाद गुप्ता अपने बेटे राजा बाबू के साथ ग्राम रेंवारी के मजरा वैशन पुरवा जा रही थीं। तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोड़ के पास अचानक वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी।आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। सिर में गहरी चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे