Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती जिले मे गौर थाने पर तैनात महिला आरक्षी ममता चौहान ने पेश की मानवता की बेहतरीन मिसाल

सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले मे महिला आरक्षी ममता चौहान  थाना गौर जनपद बस्ती जब पहरा ड्युटी करने बाद  वापस लौट रही थी तब उन्होंने देखा कि एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष थी थाना गेट के बाहर  कूड़ा बीन रहा है। जिसे देखकर महिला आरक्षी की मानवीय संवेदना जागृत हो गई। महिला आरक्षी द्वारा उस बच्चे से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजीत पुत्र बूचे उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ग्राम धोबहिया थाना गौर  जनपद बस्ती बताया।तब महिला आरक्षी ममता चौहान ने उसे बुलाकर नहला धुला कर चाय नाश्ता कराया तथा गौर बाजार ले जाकर नए कपड़े दिलाए तथा उसे पहनाया।बच्चे ने बताया कि वह लॉक डाउन के कारण स्कूल नहीं जा पा रहा है। तथा माता-पिता के आय का साधन भी लॉकडाउन के कारण खत्म हो गया है। इसलिए वह कूड़ा बीन रहा है जबकि उसका मन पढ़ने का है। तब महिला आरक्षी ममता चौहान ने लाकर उस बच्चे को नई किताबें प्रदान की। जिससे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस संपूर्ण कार्य में उपनिरीक्षक रिजवान अली का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे