Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानव सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है:जिलाधिकारी

गिरवर सिंह 

झांसी जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक नेत्र चिकित्सालय में डॉ पी.के. धीर की मूर्ति का विध्वित् अनावरण किया। उन्होने कहा कि आदमी के जाने के बाद ही उसके महत्व का पता चलता है। डॉ धीर एक सहृदय, मानव सेवा में समर्पित व्यक्ति थे। इसीलिये वह आज भी झांसीवासियों के दिल पर राज कर रहे है।

जिलाधिकारी ने डॉ पी.के. धीर की मूर्ति पर श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये कहा कि छोटी-छोटी बातों को और अपने सुख-दुख को शेयर करना चाहिए। जीवन में संघर्ष तो सभी करते है परन्तु कुछ लोग ऐसे है  जो दूसरों के संघर्ष को अपना बनाते हुये आगे बढ़ते है, उन्ही में शामिल है डॉ धीर तभी समाज में अलग पहचान स्थापित हुई। 

        इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर जीके निगम, नगर मजिस्ट्रेट  सलिल पटेल,  यशोवर्धन गुप्त, श्री प्रकाश गुप्ता,  शैलेंद्र कुमार जैन,   सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे