Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar प्रमुख प्रतिनिधि बसन्त तिवारी ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब को माला पहनाकर किया स्वागत




आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास खण्ड के सभागार में शनिवार को प्रधान व बीडीसी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे सभी लोगो का मुख्यातिथि राकेश सिंह बघेल ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सत्कार व सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब को माला पहनाकर स्वागत सत्कार के साथ सम्मान प्रदान किया गया। इस स्वागत सत्कार से अभिभूत भाजपा नेता चौधरी औरंगजेब ने कहा कि भाजपा के ब्लॉक प्रमुख द्वारा मेंहदावल विकास क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास किया जाएगा। भाजपा के द्वारा हर वर्ग का विकास की अवधारणा पर कार्य करती है। सबका साथ सबका विकास एवं सबका विकास ही इसकी धुरी है और इसी सोच के साथ देश एवं प्रदेश का विकास कर रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सब लोगो के विकास का संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जो सबके हित के लिए सर्वांगीण विकास को आम जनजीवन में परिभाषित कर रही है। पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, सुमंगला योजना आदि दर्जनो योजनाओं को देकर आम आदमी का विकास को पंख दे रही है। इसतरह से अनेको बातो जो कहा गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी, भाजपा नेता भूपेंद्र त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, विजय सिंह, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, अनिल निषाद, संदीप पाठक, सूरज त्रिपाठी धतूरा, दिवाकर सिंह, सुभाष चंद, दुर्गेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे