Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी में जाति धर्म की राजनीति का होगा जल्द ही समापन : निर्मल खत्री

वासुदेव यादव 

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व अयोध्या जनपद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के आवास पर जाकर कांग्रेस पार्टी शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आफाक 'भोलू भाई' ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत सम्मान कर उनका हालचाल जाना।

  इस दौरान श्री खत्री ने कहा कि हम सभी 2022 का चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में जाति व धर्म की गंदी राजनीति का खात्मा होगा। कांग्रेस पार्टी सबकी है। सभी वर्गों धर्म को हम साथ लेकर चलते हैं। हम सबका विकास चाहते हैं। भाजपा ने सबको छला है व जुमला दिया। अयोध्या में कोई विकास नही हुवा, मात्र भाषणबाजी हुई है।कांग्रेस पार्टी जरूरतमंदों और गरीबों की आंसू सदैव पोछती रही है। 2022 के चुनाव में हम बहुत मजबूती से आगे बढ़ेंगे। श्री खत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनावी दृष्टिकोण से बड़ा प्रदेश है। यहां का चुनाव अहम है।

  जबकि कांग्रेस पार्टी शिकायत निस्तारण प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आफ़ाक़ भोलू भाई ने कहा कि हम डॉ. निर्मल खत्री के सपोर्टर हैं। यह जब तक राजनीति करेंगे। हम इनके साथ हैं। भोलू भाई ने उनसे कहा है कि अयोध्या विधानसभा से हमें टिकट दिया जाए। हम यहां से योगीजी का जमानत जप्त करवा देंगे। भोलू भाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम सबकी हैं। हम सब कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में और मजबूत बनाएंगे। देश की कुर्सी पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा तभी गरीबो का कल्याण होगा। मोदी फर्जी बयान देते है। अब तक 15 लाख नही मिला। बल्कि जनता कंगाल हो रही है।  उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर प्रियंका गांधी  को इस बार बैठाना है।

  इस दौरान अयोध्या ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे के महन्त बलजीत सिंह व हाजी साहब आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे