Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद नगरपालिका ने ऐतिहासिक श्रीराम लीला मैदान से हटवा कूड़ा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद करनैलगंज पुलिस और प्रशासन ने ऐतिहासिक श्रीराम लीला मैदान में नगर पालिका द्वारा डाले जा रहे कूड़े को हटवाया और नगरपालिका को दोबारा रामलीला मैदान व उसके आसपास कूड़ा न लगाने के निर्देश भी दिए हैं।


नगर पालिका परिषद द्वारा नगर से निकलने वाले कूड़े को ऐतिहासिक श्रीराम लीला मैदान में डालने की शिकायत रामलीला कमेटी व नगर के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी एवं प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ साथ शासन स्तर पर की गई थी। जिस पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्रीराम लीला मैदान में लगने वाले कूड़े की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी करनैलगंज ने शिकायत मिलने के बाद नगरपालिका के इस रवैया पर नाराजगी जाहिर करते हुए शुक्रवार को कोतवाली पुलिस एवं नायब तहसीलदार करनैलगंज की टीम बनाकर करनैलगंज नगर पालिका परिषद को श्रीराम लीला मैदान की सफाई कराने के लिए कहा। जिस पर नगरपालिका के एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी मैदान में पहुंच गए और नगर पालिका द्वारा डंप पर किए गए कूड़े को साफ कराया।

उप जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कई स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है। जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही है। नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थल, मार्गो के किनारे या किसी धार्मिक स्थल पर कूड़े का ढेर ना लगाया जाय। पूर्व में लगाए गए कूड़े को नगर पालिका परिषद द्वारा हटवाया गया है। इस कार्रवाई से रामलीला कमेटी एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे