Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा नगर महामंत्री के नेतृत्व नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष का हुआ स्वागत

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के नगर महामंत्री आलोक गर्ग व भाजपा सेक्टर  संयोजक तुषार दत्त  मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डाक बगला रोड स्थित नगर महामंत्री आलोक गर्ग के कार्यालय के सामने भव्य स्वागत किया।इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय कर सकता है। आलोक गर्ग ने कहा कि आज की युवा मोर्चा ही कल की भारतीय जनता पार्टी है।स्वागत समारोह के दौरान प्रमुख रूप से तुषार दत्त मिश्र, कृष्ण कांत मिश्र,रमेश चंद तिवारी, विनोद शास्त्री, मनोज शुक्ल, प्रभाकर दुबे,उज्जवल शुक्ल, शोभित शुक्ल, मोहम्मद वसीम,शोभित मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, विकास ओझ, शैलेंद्र शुक्ल, दीपांशु सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे