Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सरकार के जन विरोधी कार्यो को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता : मोहन

 

सपा कार्यालय पर संविधान प्रशिक्षण के संबंध में आयोजित हुई बैठक

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को संविधान संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यालय से पधारे वरिष्ठ सपा नेता  मोहनलाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संविधान के साथ खिलवाड़ कर लोगों को गलत ढंग से फंसा कर शोषण किया जा रहा है,ऐसे में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर इसका विरोध करना होगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी कार्यो व नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर जनता के सामने उनके करतूतों को सामने लाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा महंगाई बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी गई है वही किसानों और नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समूचे प्रदेश में बढ़ते अपराधों से आमजन भयभीत है। बैठक का संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता वरिष्ठ सपा नेता मोहन लाल का पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना ,पूर्व विधायक शयाद अली, आशा सरोज, शकील अहमद, रमेश यादव, सुरेश फौजी ,डॉ राम बहादुर पटेल ,मोहम्मद  शमीम, इरफान खान, हाई खान अहमद, मोहम्मद इरशाद कुरैशी, दीपक यादव, शिव बहादुर यादव बृजेश यादव, राजकुमार यादव जितेंद्र कुमार ,महेश यादव, सुधीर यादव ,अमरजीत यादव, शिव कुमार यादव, परवन सरोज ,जय जय सिंह ,रोहित पाल ,महेंद्र पटेल प्रेम यादव, हरिश्चंद्र ,सुरेश, शैलेंद्र यादव, अजय प्रताप यादव ,सागर यादव , राजेश यादव,राजेश कुमार यादव, महेंद्र कुमार वर्मा ,राजेंद्र प्रताप सिंह चौहान ,मनोज यादव,अमरीश पाल ,शिव मूर्ति, प्रजापति ,धर्मेंद्र कुमार ,संजय यादव ,महेंद्र यादव,प्रदीप कुमार यादव सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे