Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भानपुर: प्रहरियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं : नितेश शर्मा

सुनील उपाध्याय

भानपुर, बस्ती। बुधवार को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ की बैठक बैड़वा समय माता मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता नितेश शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने चौकीदारों की समस्याओं को सुना तथा आश्वासन दिया कि उनका शोषण नही होगा और हम सभी उनके लिए सदैव तत्पर है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं हूं चौकीदार का नारा दिया है और हर ईमानदार और कर्मठी व्यक्ति को चौकीदार की संज्ञा दिया है।


चौकीदार होना गौरव की बात है। भाजपा नेता ने कहा ग्राम प्रहरी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। प्रदेश की योगी सरकार ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि करके सबका सम्मान बढ़ाया है। बैठक में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, बिंदेश्वरी जायसवाल, देवीप्रसाद यादव, रामाशीष, साहबदीन भारती, विनोद मौर्य, लवकुश मौर्य, पवन कुमार उपाध्याय, मुरली लाल मौर्य, अब्दुल कलाम, बृजमोहन गुप्ता, रामसागर, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे