Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: महंगाई की मार झेल रहे लोगो पर पड़ा दोहरी महंगाई का बोझ, रोजमर्रा चीजो के दामों में बेतहाशा हुई वृद्धि,जानिए क्यों?

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू नदी पर बने पुल में आई खराबी से अवरुद्ध हुए यातायात से खाद्य पदार्थों के भाव आसमान छूने लगे हैं। लोगों पर दोहरी महंगाई की मार पड़ने लगी है। सब्जी, आंटा, मैदा, तेल, रिफाइंड, डालडा, चीनी, दाल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। राजधानी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सरयू नदी कटराघाट पुल के क्षतिग्रस्त हुए एक सप्ताह होने वाले हैं। इस पुल पर बसों व लोडिंग वाहनों के आवागमन बंद होने से आम जनता को भारी परेशानी के साथ आर्थिक दोहन का शिकार होना पड़ रहा है। पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से बसों का किराया बढ़ा दिया गया है तो वहीं डग्गामार छोटे वाहनों द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूल किया जा रहा है। अधिक किराया देने के साथ ही जनता को असुरक्षित यात्रा एवं काफी समय भी बर्बाद करना पड़ रहा है। वहीं ट्रकों का आवागमन बंद कर दिए जाने से ट्रांसपोर्टरों का करोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वाहनों का किराया बढ़ गया है,जिससे बाज़ारों में वस्तुओं के मूल्य में बढ़ोतरी लाजमी है। सब्जी मंडियों में भोर सुबह आने वाले सैकड़ों पिकप व ट्रकों को लंबी दूरी तय कर मंडियों में आना पड़ता है। जिससे डीजल की खपत ज्यादा होने से सब्जियों का भी रेट बढ़ गया है। यही हाल गिट्टी, मौरंग ट्रांसपोर्ट का है। शिवानी ट्रांसपोर्ट के मालिक राजेश सिंह बताते हैं पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोडिंग ट्रकों का रूट डायवर्जन किया गया है। जिस रास्ते से लोडिंग ट्रक आते हैं वो बहुत जर्जर हो चुके हैं एक तो लंबी दूरी दूसरा खराब रोड के चलते ट्रकों के फंसने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यही वजह है भाड़ा ज्यादा देने के बावजूद ट्रक वाले यहाँ माल लाने को तैयार नहीं होते। राशन से लेकर अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में बढ़ोतरी से क्षेत्रीय एवं आम जनता द्वारा विभागीय अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र पुल की मरम्मत कराने एवं पुल पर आवागमन शुरू कराए जाने की मांग की गयी है। हालांकि लोकनिर्माण विभाग व सेतु निगम की संयुक्त टीमों के निरीक्षण उपरांत पांचवें दिन से पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन विनोद त्रिपाठी का कहना है  पुल का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है करीब दो सप्ताह के भीतर पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे