Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: तहसीलों व थानों में चरम पर है भ्रष्टाचार : मसूद आलम खान

2022 में भाजपा सरकार का पतन निश्चित : सूरज सिंह

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व की समाजवादी सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए अभूतपूर्व विकास व गरीब, मजदूर, किसान, नवजवान, महिलाओं एवं छात्रों के हितों में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मसूद आलम खान को सौंपी गई है। 

    इसी क्रम में विधानसभा मेहनौन, कटरा बाजार, तरबगंज, गोण्डा सदर के विभिन्न इलाकों में चौपाल कार्यक्रम कर समाजवादी पार्टी की नीतियों व सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा किये गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को विधान सभा गोण्डा सदर के ग्राम सलारपुरवा, मंडईया चौराहा, महारानीगंज, साहबगंज, केशवपुर पहड़वा व पटेल नगर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मसूद आलम खां ने कहा कि प्रदेश की जनता की महंगाई से कमर टूट चुकी है।


बेरोजगारी चरम सीमा पर है। थानों, तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है और वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है। छुट्टा जानवरों से किसानों का बुरा हाल है। प्रदेश की जनता इस सरकार से दुखी है और वह आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार लाना चाहती है। इस सरकार में सिर्फ उद्योगपति और धन्ना सेठ व बड़े लोग ही सुखी हैं।

     पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा एक झूठ आधारित पार्टी है। इसकी सोच गरीब विरोधी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार का अंत होना निश्चित है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख साबिर अली, अफजल खां, विनोद श्रीवास्तव, फहद अंजुम, खुरशेद अजहरी, हाजी मुश्फिक अहमद खां, धर्म कश्यप, शहनवाज वारसी, आसिफ लारी, संजू खान, इरफान खान, कृष्ण चन्द्र पांडेय सहित सैकड़ों पदाधिकार और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे