Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रदेश में चल रही समाजवादी पार्टी की सुनामी : प्रदीप तिवारी

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सुनामी चल रही है। किसान, गरीब, नौजवान, छात्र सभी की जुबान पर अखिलेश यादव का नाम है। यह सत्ता परिवर्तन का व्यापक संकेत है। यह बात समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कही।

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी वृहस्पतिवार को विधानसभा गोण्डा सदर के वीरपुर विशेन पहुंचे, जहां शैलेंद्र सिंह बब्बू विशेन के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसान, गरीब, छात्र, नौजवान, महिलाएं सब खुशहाल होंगे। सबका सम्मान होगा और सबको न्याय मिलेगा। इस अवसर पर बब्बू सिंह विशेन सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


  कार्यक्रम में संदीप मिश्रा, राम निरंजन सिंह, सोमदत्त, मन्नू श्रीवास्तव, पिंटू पंडित, शनि सिंह, चीत्रांश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, शैलेश सिंह छोटू, प्रदीप नेता, शशांक, संतराम कोरी, सूर्य प्रताप, जय प्रकाश, नितिन सिंह, विजय सिंह नगवा, अंकित दूबे, जनक लाल यादव, हर्षवर्धन सिंह, विजय बहादुर, कमाल अहमद, शिव नरायन, दिग्विजय, करन चौहान, समर प्रताप, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे