Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar :स्वामी विवेकानंद संस्थान के दिव्यांग बच्चो से मिले भाजपा नेता डॉ दिलीप त्रिपाठी




दिव्यांगों में होती है असीम क्षमता - डॉ दिलीप त्रिपाठी
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर...बुधवार को मेंहदावल नगर के एक संस्थान में भाजपा नेता ने दिव्यांग बच्चों के बीच फल का वितरण किया और बच्चों से संवाद किया।
मेंहदावल नगर के पुरवा मोहल्ले में स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षा एवं समाज कल्याण समिती के अंतर्गत संचालित विद्यालय नीलम घरोंदा केंद्र में बुधवार को भाजपा नेता डॉ दिलीप त्रिपाठी पंहुचे और उन्होंने ने इस दौरान दिव्यांग बच्चों में फल का वितरण किया गया और दिव्यांग बच्चों से सवांद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगों में असीम क्षमता होती है। यदि वे अपनी क्षमता का सदुपयोग करें तो सामान्य व्यक्ति से अधिक ऊर्जा के साथ राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। समाज के सभी लोगों को दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार दिव्यांग के लिए कई योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांजनों के जीवन को सुलभ बनाने और उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। दिव्यांगजनों की सेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। भाजपा का ध्येय यही है कि गरीब, किसान और आमजन को उनका अधिकार मिले और जीवन सुगम हो। संस्थान के संचालक केशव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांगता मन से होती है, तन से नहीं। दिव्यांग व्यक्ति अपने आप को दिव्यांग न समझें। संस्था द्वारा उन्होंने मदद करने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि हमारे देश में नौ करोड़ से अधिक दिव्यांग है। नोएडा के जिला अधिकारी दिव्यांग होने के बावजूद जनता की सेवा करने के साथ देश के लिए मैडल भी ले कर आए। उन्होंने एक मिशाल पेश की है। कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार, सतेंद्र कुमार पांडेय, शम्भु, डॉ वीरेंद्र चतुर्वेदी, सम्पूर्णानन्द , सुशीला, भानमती, दिव्यांग बच्चों में सोलू, रामदौड़, रणजीत, राकेश, जितेन्द्र, सोनू, मनोज, श्यामसुंदर व भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता, परमात्मा सिंह, दयाराम मिश्र, शक्तिमणि त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, दिवाकर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे