Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर आईटीआई लिमिटेड में आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 2021 - 2023 संम्पन्न

मनकापुर गोण्डा: बहुप्रतीक्षित आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 20 अक्टूबर 2021 को संम्पन्न हो गया। दो वर्षीय कार्यकाल के लिए कुल 380 मत डाले गये। इस दोवर्षीय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रत्याशी जे के श्रीवास्तव को 227 वोट, उपाध्यक्ष पद के लिए बैरिस्टर सिंह को 150 वोट, महामंत्री के लिए नदीम अफसर जाफरी को 166 वोट, संयुक्तमंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी चुने गए जिसमें के एन दुबे को 243 एवं हरी सिंह यादव को 213 वोट, कोषाध्यक्ष पद के लिए राम मिलन को 201 वोट और साथ ही पांच कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए जगदीश प्रसाद को 260 वोट, रविशंकर मिश्रा को 224 वोट, गीता गुप्ता को 216 वोट, सारिका गुप्ता को 211 वोट और उमाकांत कुशवाहा को 182 मत प्राप्त कर विजयी हुए।


इस चुनाव के साथ ही ऑफिसर्स क्लब संचार विहार के लिए बिना चुनाव के निर्विरोध सचिव पद पर संजीव कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता, सदस्य (कैटरिंग) पद पर के पी मिश्रा, सदस्य (सांस्कृतिक) पद पर महेंद्र प्रसाद दुबे और सदस्य (स्पोर्ट) पद पर प्रेमनाथ पाडेय को निर्वाचित घोषित किया गया।

          

मुख्य चुनाव अधिकारी उप महाप्रबंधक ओम प्रकाश और पर्यवेक्षक के रूप में मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी लोग कंपनी हित मे कार्य करते रहेंगे क्योंकि हम आप सभी के लिए कम्पनी के हित सर्वोपरि हैं साथ ही इस चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संम्पन्न कराने में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी भी रूप में सहयोग किया सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।


 इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक रजनीश भटनागर (वित्त), विनय मिश्रा मुख्य प्रबंधक, विनोद श्रीवास्तव प्रबन्धक, मानव संसाधन अधिकारी मनोरमा सिंह,रूबी दास, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप तिवारी, महामंत्री उमेश चन्द्र, गुरूबक्स, आर के सिंह, दिलीप कुमार उपाध्याय, राम लखन वर्मा (मी.प्र.) के अलावा तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे। 


अंत मे सभी विजयी प्रत्याशियों एवं उपस्थित सभी को मिष्ठान खिलाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे