Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का पूरा किया वादा : योगी आदित्यनाथ

 


वायदों को पूरा करके दिखाया, प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनाया 

अब नहीं होंगे दंगे, हुआ तो दंगाइयों की पांच पीढ़ियां भी नहीं कर सकेंगी भरपाई 

मुख्यमंत्री ने 281 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के साथ ही 10 अरब की परियोजनाओं की दी सौगात


ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक किया जिससे सुरक्षा का माहौल बना। साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। अब प्रदेश में दंगे नहीं होंगे। यदि हुए तो दंगाइयों की सात पीढ़ियां भी भरपाई नहीं कर पाएंगी। 


ये बातें बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही।

    

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने 281 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के साथ ही 10 अरब की परियोजनाओं की सौगात जिले को दी।


उन्होंने विकास के कार्यों को गिनाते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के वायदे को पूरा करने पर जनता की हामी भरवाई। 


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास कर मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया। जनता से सवाल किया कि कांग्रेस या सपा होती तो क्या मंदिर बन पाता? उन्होंने सीधे कहा कि हमने जो भी वर्ष 2016 व साल 2019 में वायदे किये, उसे पूरा किया।


 सीएम ने दंगा करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कही और कहा कि अब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। कहा कि सपा सरकार में सैैकड़ों की संख्या में साम्प्रदायिक दंगे हुए। योगी ने चुनौती के साथ ही चेतावनी दी कि अब दंगा हुआ तो दंगाइयों की सात पीढ़ियां बीत जाएंगी, लेकिन भरपाई नहीं कर पाएंगी। ऐसा इंतजाम किया है।

    


उन्होंने कहा कि मंडल में अब तीन-तीन मेडिकल कॉलेज हो गये हैं। 2022-23 से गोण्डा के मेडिकल कॉलेज में पढाई भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने दूसरे दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि किस तरह पुरानी सरकारों में गरीबों का राशन ब्लैक होता था और योजनाएं सत्तापक्ष के इशारे पर चलती थीं।


बिजली नहीं मिलती थी। बोले कि अब गरीबों को उनका हक मिल रहा है। किसानों की खुशहाली के लिए काम किया और गन्ना मूल्य का एक लाख 35 हजार करोड़ का भुगतान कराया।

इसके साथ ही सभी चीनी मिलों से कहा है कि नए पेराई सत्र से पहले ही किसानों का भुगतान कर दें, अन्यथा सरकार कार्रवाई करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं और कार्यक्रम हो रहे हैं।

साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी तथा डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार योजनाओं से जोड़ा गया है। तीन करोड़ श्रमिकों को पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोण्डा उनकी प्राथमिकता में है। वह कोरोना संकट के दौरान यहां डेडीकेटेड कोविड हास्पिटल का उदघाटन करने खुद आए।

बोले कि कोरोना नियंत्रण में कर लिया गया है। दीपावली पूरे उत्साह से मनाइए पर सावधानी भी बरतें। उन्होंने इस मौके पर 929 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 193 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।

    

कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना, सिद्धार्थनाथ सिंह, रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, विधायक प्रभात वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, जिला कार्य समिति सदस्य भरत सिंह, सतीश मिश्रा आदि रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे