Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोचक ढंग से संपन्न हुआ करनैलगंज का प्रसिद्ध रामलीला का भरत मिलाप

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज की प्रसिद्ध रामलीला में भरत मिलाप व लॉग प्रदर्शन एवं मूर्ति स्वागत की लीला रविवार की रात्रि बड़े रोचक ढंग से संपन्न हुई।


 रविवार को खराब हुए मौसम का भी दर्शकों पर कोई खास असर नहीं दिखा। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ दिखाई दी। 

यहां की प्रसिद्ध भरत मिलाप की रामलीला नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में स्थित पुलिस चौकी के सामने होता रहा है। भरत मिलाप की लीला के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते है। 


रविवार की देर रात नगर के रामलीला भवन से करीब दो दर्जन देवी-देवताओं की अलग अलग झांकियां निकाली गई। 


साथ ही भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी का विमान मेहंदी हाता बजरंग नगर नचनी होते हुए करनैलगंज बाजार पहुंचा। जहां सभी विमान एक साथ बाजार के मुख्य मार्गो में निकाले गए। 


उसके बाद भगवान श्रीराम का विमान सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। 


इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। रामलीला में भगवान राम लक्ष्मण और भरत के बाद मिलाप की लीला के दौरान कलाकारों द्वारा रोचक प्रदर्शन किया। 


कन्हैया लाल वर्मा, सोनू पुरवार, शिवनन्दन वैश्य, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अरमान पुरवार, बरसाती लाल कसेरा, रितेश सोनी, रामचरित्र महराज, अप्पू, अभिषेक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


लाग प्रर्दशन की झांकियों को सराहा गया। लाग प्रदर्शन के दौरान निकाली गयी झांकियों को देखने के लिये जगह जगह लोगों की भीड उमडी। स्थानीय बच्चों को बड़े ही मनमोहक अंदाज में सजाकर उन्हें मनमोहक रूप प्रदान किया गया था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे