Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:रामायण सीरियल में रावण का अभिनय निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन से शोक

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण सीरियल में रावण का अभिनय निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी 82 वर्ष के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। 


करनैलगंज के अधिवक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार चतुर्वेदी उर्फ राजू चौबे ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।


 उन्होंने कहा कि अरविंद त्रिवेदी ब्राह्मण समाज की कुल गौरव थे। उन्होंने रामायण सीरियल में रावण का अभिनय करके सीरियल में जान डालने का कार्य किया था। उनके निधन पर ब्राह्मण समाज तथा देश में अपूर्ण क्षति हुई है। उधर मोहित पांडेय, जोगेंद्र सिंह जानी, कन्हैया लाल वर्मा, हरिकुमार वैश्य, अरमान पुरवार, विश्वनाथ शाह, शिवनन्दन वैश्य, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सोनू पुरवार, संजय यज्ञसैनी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे