Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:किसानों के हत्यारे बख्शे न जावे, उनको हो फांसी: श्रीचंद यादव

वासुदेव यादव 

अयोध्या। किसानों की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने सरकार के खिलाफ विशाल धरना एवं ज्ञापन सौंपा।

 समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने लखीमपुर में किसानों के ऊपर जुल्म अत्याचार और हत्या के विरोध में केंद्रीय ग्रहराज्य मंत्री का पुतला रीडगंज चौराहे पर फ़ूका व विशाल धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

 जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया धरने को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा लखीमपुर की घटना बहुत शर्मनाक है। भाजपा नेता ने किसानों के ऊपर गाड़ी चलाकर हत्या करना, यह सब भारतीय जनता पार्टी के नाकामियों को उजागर करता है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी मांग करती है मृतक किसान के परिवार को दो करोड़ का मुआवजा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए एवं केंद्रीय गृह  राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे पर हत्या  का मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

 अयोध्या सपा के सबसे लोकप्रिय युवा नेता उपाध्यक्ष श्रीचंद्र यादव ने कहा शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभियुक्तो को फांसी की सजा हो। अब यह बेलगाम सरकार किसानों की हत्या करके पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहती है। भाजपा सरकार किसानों की दुशमन है। इसको सत्ता से जनता बेदखल करें। 

  प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर  मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, सादमान खान, अभय यादव, आभास कृष्ण यादव  मोहम्मद अपील बबलू, 

 महासचिव अपर्णा जसवाल, असलम पठान,  राहुल यादव पिंटू विशाल मणि यादव रिकी मंजीत,यादव, जितेंद्र पाल, पार्षद राम भवन यादव, राम अजोर यादव, उमेश यादव शामिल रहे। 

 

गोसाईगंज के पूर्व सपा विधायक अभय सिंह, मिल्कीपुर के पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद, बीकापुर के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव सपा नेता अनूप सिंह आदि ने भी भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए अपने विरोध प्रकट किए। 

जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंके किसान: निर्मल खत्री

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री गिरफ्तार किये गए। उनको शहर के कमला नेहरू स्थित भवन के सामने से हुई गिरफ्तारी। 50 से अधिक कार्यकर्ता भी गिरफ्तार। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद सड़क पर उतरे थे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री। लखीमपुर खीरी मामले को लेकर भी कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन। पूर्व सांसद निर्मल खत्री का बयान आया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार। उसके विरोध में हम भी दे रहे हैं गिरफ्तारी। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ।लखीमपुर खीरी में जो नर संहार हुआ है। उसकी हम निंदा करते हैं। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ हो कार्रवाई। जबकि अयोध्या के कांग्रेसी नेता मो आफाक भोलू भाई ने कहा कि भाजपा किसानों, नवजवानों की हत्या करवा रही है। सरकार के इसारे पर ही किसानों पर गाड़ी चढाई गई है। जिसमे 10 किसान मरे है। यूपी में भाजपा सरकार इस्तीफा दे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे