Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:खिलाड़ियों के सम्मान मे आयोजित हुआ मैत्री मैच

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। प्रथम सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2021में प्रतिभाग करके लौटे अनवर हॉकी सोसाइटी के ग्यारह खिलाड़ियों के सम्मान मे ग्रास रुट पर हॉकी को विकसित करने के लिए एक मैत्री मैच का आयोजन नगर के जी आई सी ग्राउंड पर किया गया।



उक्त मैच में गोल एकेडमी प्रयागराज के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। इस मैच में दोनों टीमो के खिलाड़ियों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर के ग्राउंड पर मौजूद लोगों का मनमोह लिया।


अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान ने कहा कि हॉकी के विकास के लिए वह इस तरह के कार्यक्रम निरन्तर करते रहते हैं और आगे भविष्य में भी करते रहेंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला हॉकी संघ के सचिव शमीम उल्लाह ने अनवर हॉकी सोसाइटी के खिलाडियो का उत्साह बढ़ाया। 


इस अवसर जमीयत उर राईन फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष अलीम राईन एवं मंडी समिति के अध्यक्ष रमज़ान राईन के अतिरिक्त नगर के कई गणमान्य की उपस्थिति रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे