Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आप की नीतियों से डर गई है योगी सरकार:अनूप पाण्डेय

 

मंहगाई और उत्पीड़न से परेशान है जनता

बी पी त्रिपाठी

गोंडा 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में आप के दस्तक से प्रदेश की योगी सरकार सदमें में है। यह सरकार आम आदमी पार्टी की नीतियों से डर गई है। 


जिसके चलते वह आप कार्यकर्ताओं को उनकी नीतियों के प्रचार के रास्ते में अवरोध पैदा कर रही है।यह बातें मुख्यालय स्थित सूरज होटल में आयोजित आम आदमी पार्टी की पत्रकार वार्ता में आप के प्रदेश सह प्रभारी अनूप पाण्डेय ने कही। 


उन्होंने बढ़ती मंहगाई, अपराध,पुलिस की निरंकुशता के बावत चर्चा करते हुये कहा कि,यह सरकार किसी भी तरह से आम आदमी के हित में कार्य नहीं कर रही।



डीजल ,पेट्रोल,के साथ बढ़ी हुई मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।चारों ओर व्यापारी आम जनता को लूटने खसोटने में लगे हुये हैं। 


पूरे देश में जहाँ दिल्ली में बिजली के दर बहुत कम हैं वहीं भाजपा शासित प्रदेशों में यह सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि,पुशलिस यहाँ हत्या करने लगी है।जिसके चलते आमजनों का पुलिसिंग से भरोसा उठ चुका है। 



उन्होंने बताया कि,आगामी विधानसभा चुनाव आप अपने दम लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, यदि प्रदेश में आप की सरकार बनी तो बिजली बकाया माफ होगा तथा 300 यूनिट फ्री मिलेगी। 


किसानों को सरकार मुफ्त बिजली देगी।सरकारी स्कूल प्राईवेट स्कूलों की तरह सुविधा देगी।अस्पताल पूरी तरह हाइटेक होंगे।उन्होंने कहा कि,आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी प्रदेश में अच्छी उपस्थिति दर्ज करेगी। 


इस दौरान पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजेश कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह, जटाशंकर पाण्डेय आर टी आई सेल आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे