Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:मनजीत के हत्यारों की हो फांसी : सुरेश

 वासुदेव यादव

अयोध्या। पूरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिहुरा मांझा के लोकप्रिय समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने गत दिनों मंजीत यादव की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर गहरा आक्रोश प्रकट किया है।


  उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में आए दिन यादव समाज के युवाओं की हत्या हो रही है। उन्होंने आक्रोश प्रकट करते हुए शासन प्रशासन से मांग किया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उनको फांसी की सजा दी जावे। 


इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की सरकार मृतक परिजन को एक करोड़ की मदद और सरकारी नौकरी दें तथा गोलीकांड में घायल दोनों लड़कियों को 10- 10 लाख की मदद दें। 


सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आये दिन यादव विरादरी के लोगो की हत्या आजकल आम बात है। इस पर सरकार रोक लगावे। हत्यारो पर सख्त कार्यवाही की जावें, उनको फांसी की सजा हो अन्यथा हम सब लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करने को विवश होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे