Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:प्रदेश उपाध्यक्ष के जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री जय शंकर पांडे के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।


जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को सपा कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री जय शंकर पांडे का जनपद आगमन हुआ । 

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद बार्डर पर पूर्व विधायक जगराम पासवान एवं जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । पूर्व मंत्री का जनपद मुख्यालय में जगह-जगह स्वागत किया गया । 

पूर्व मंत्री श्री पांडे ने कार्यक्रम से पहले जिला कारागार में उतरौला के पूर्व विधायक आरिफ़ अनवर हाशमी से मिल कर कुशल क्षेम जाना । 

उन्होंने कहा कि इस तानाशाही सरकार के द्वारा हो रहे उत्पीड़न के कारण लगभग 15 महीना से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी जेल में हैं। पूर्व मंत्री ज़िला कारागार से सपा कार्यालय पहुंचे जहां पर ज़िला संगठन सहित सभी फ्रंटल संगठनो के पदाधिकारीयो को प्रशिक्षण दिया । 

बैठक में उन्होंने आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए समीक्षा भी किया । 

संगठन के प्रशिक्षण शिविर मे पूर्व मंत्री डा एस०पी० यादव, पूर्वव विधायक जगराम पासवान, जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा, प्रदेश सचिव ओमकार पटेल, जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव, ज़िला उपध्याक्ष विजय यादव, डा अंसार अली अंसारी, राजाराम गौतम, हनुमान प्रसाद मौर्या, गुरदास सरोज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शत्रोहन प्रसाद वर्मा, राजेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी डा भानू त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ाा वर्ग रोहित पाल, फिरोज पप्पू नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तुलसीपुर, नोमान हाशमी, मुशीर पप्पु ज़िला पंचायत सदस्य, सफीक अहमद खां पूर्व ब्लाक प्रमुख तुलसीपुर, मनोज यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, जिला सचिव एजाज़ मलिक, निरज शुक्ला, मोहसिन इदरीश खा, दिनेश प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह, चतुर्भुज यादव, मोहम्मद उमर खा, मनीष सोनकर, साहिद खान, विनोद यादव, कोषाध्यक्ष आर के गुप्ता, अब्दुल हसीब खा ज़िला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अंकित सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, सुमित कश्यप जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रोहित पाल जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, केजी श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष अभिवक्ता सभा, शानू खान पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र सभा, दीपक यादव ज़िला महासचिव छात्र सभा, बहलोल नियाजी निवर्तमान जिला मिडिया प्रभारी सपा, मोहम्मद उमर खा विधानसभा अध्यक्ष गैसड़ी, राम कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष तुलसीपुर, विजय कुमार मौर्या विधानसभा अध्यक्ष बलरामपुर सदर, साधू पासवान, मोहम्मद अबरार खां, हाजी शमीम खां नगर अध्यक्ष उतरौला, अब्दुल महमूद खां, अनुराग मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, कलीम भाई, इमरान हाशमी, राकेश यादव ज़िला कार्यकारिणी सदस्य, रघुनाथ सिंह व पुनित शुक्ला सहित बड़ी संख्या मे सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे