Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:जिलाधिकारी ने करनैलगंज के कई विभागों का किया औचक निरीक्षण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शनिवार को पोलिंग बूथ व धान क्रय केंद्र सहित कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। 



इस दौरान उपजिलाधिकारी हीरालाल यादव व जिला विपणन धिकारी प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। डीएम ने करनैलगंज नगर क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उसके बाद मंडी परिषद स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। 



तो वहाँ की खामी देखकर बेहद नाराजगी जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि क्रय केन्द्र प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा 50 किसानों को टोकन आवंटित किया गया है।  मगर रजिस्टर में उन्होंने मात्र 16 लोगों का ही नाम चढ़ाया है। 



इतना ही नहीं वहां की अन्य कमियों को देखकर डीएम नाराज हुए। क्रय केंद्र की स्थिति को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा केन्द्र प्रभारी पर एफआईआर की कड़ी चेतावनी देते हुये सुधर जाने की नसीहत दी। 



इसके बाद डीएम बीआरसी केंद्र पहुँचकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम हीरालाल को पोलिंग बूथों के साथ धान क्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे