Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:नेहरू युवा केंद्र ने मनाया संविधान दिवस

सुनील उपाध्याय

बस्ती।जिले मे नेहरू युवा केंद्र बस्ती में संविधान दिवस के अवसर पर समागम करवाया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवा ब्लैड बैंक प्रबंधक के रामायन जी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।



प्रबंधक के रामायन युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आजादी के बाद जब देश रियासतों में बंटा हुआ था तब उसको सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा एकजुट  किया लेकिन पूरे  देश को कदम से कदम मिलाकर चलाना संभव नहीं था जिसे  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और उनके साथियों द्वारा इतना व्यापक संविधान निर्माण कर के देश को समर्पित किया है की उन्हें हम कभी नहीं बोल सकते।  

  


इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र बस्ती के ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया की 26 नंवबर 1949 को संविधान बन कर तैयार हुआ था और उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।



 भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान के रूप में माना जाता है इस अवसर पर नौजवानों को भारतीय संविधान से संबधित  महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। 



इस मौके पर अर्जुन सोनकर, नेहा, प्रतिभा, दीपक सोनकर, सरफराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे