Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा:आयुक्त ने की लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

 

कार्यदाई संस्थाएं 70 प्रतिशत से ऊपर निर्मित हो चुकी परियोजनाओं को नवंबर माह में ही पूर्ण कराएं:आयुक्त

सेतुओं का अप्रोच मार्ग शीघ्र ठीक कराया जाय:आयुक्त

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा :आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एस.वी.एस. रंगाराव ने आयुक्त सभागार में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों से संबंधित निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा के दौरान आज लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन- जिन परियोजनाओं का कार्य 70 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है, उन परियोजनाओं को इसी माह में ही पूर्ण कराई जाए।



 उन्होंने मंडल में सेतुओं के अप्रोच मार्ग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया है कि जहां एप्रोच मार्ग खराब हैं उन्हें शीघ्र ठीक कराए जाए तथा निर्माणाधीन सेतुओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने पैसा अवमुक्त न होने पर भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों में अच्छी प्रगति पर उनकी सराहना की है।

            


   आयुक्त ने मंडल के अंतर्गत जिन-जिन रेलवे क्रॉसिंगों पर गड्ढे हो गए हैं, उन्हें प्रयास करके ठीक कराने हेतु रेलवे के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।



 उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर मानक के अनुरूप साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर्स तथा जेब्रा क्रॉसिंग/ पट्टी लगवाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण , विभिन्न मार्गों के अनुरक्षण की स्थिति तथा सेतुओं के निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा के साथ ही साथ सेतु निगम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। 



उन्होंने जनपद गोंडा के संपार संख्या- 262 स्पेशल पर फोरलेन ऊपरगामी सेतु के विद्युत तंत्रों की विस्थापन में हो रहे विलंब का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

        


 आयुक्त ने सड़कों को छोड़कर रुपए 50 करोड़ से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इससे संबंधित कार्यदाई संस्थाएं मौके पर समय से तकनीकी ऑडिट कराना सुनिश्चित करें।

        


  इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त राजेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या आर.के मिश्रा, सहित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व सेतु निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे