Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज :अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। शनिवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर स्थित ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। 



जिसमे नवीन कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजा बाबू तिवारी व विधानसभा अध्यक्ष संजय दुबे ने किया। 



जिला उपाध्यक्ष राजा बाबू तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्तियां लगाना गलत है। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं और भगवान की मूर्ति चौराहे पर नही वरन मन्दिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया जाना चाहिए। 



इस कार्यक्रम में आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल शिवम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। 



इस मौके पर जिला महासचिव आशीष शुक्ला, जिला सचिव देवकीनंदन पाण्डेय, विवेक तिवारी, जिला संयोजक रजनीश पाण्डेय, विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, प्रदीप तिवारी, रमेश तिवारी, अतुल शर्मा, शिवम मिश्रा, सूरज पाण्डेय, प्रखर तिवारी, राजेश तिवारी, सौरभ पाण्डेय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे