वेद व्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़।जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को दूसरे दिन कार्यकारिणी सदस्य के लिए मोहम्मद नफीस ,रोहित शाह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह, व संजय कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस प्रकार कुल 10 सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्य हेतु नामांकन किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु राजकुमार यादव तथा संयुक्त मंत्री हेतु विवेक कुमार त्रिपाठी ने नामांकन किया।
इस आशय की जानकारी प्रभारी अध्यक्ष एल्डर कमेटी जिला बार एसोसिएशन जय नारायण सिंह एडवोकेट ने देते हुए बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापिसी का दिन है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ