Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़: शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से किया जाये:डीएम

 सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में आये 324 शिकायतकर्ता, 08 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

 एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील कुण्डा में आयोजित किया गया।


 पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं विकास से सम्बन्धित शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया द्वारा सुनी गयी।


 सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्रमबद्ध तरीके से फरियादियों की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


 कुण्डा सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 324 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 08 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 


सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल प्राप्त 324 शिकायतों में से 112 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 78, विकास विभाग से 58, समाज कल्याण से 03, शिक्षा से 04, स्वास्थ्य से 05 एवं 64 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। 



सम्पूर्ण समाधान दिवस में हथिगंवा थाना एवं बाघराय थाना क्षेत्र से सम्बन्धित राजस्व एवं पुलिस विभाग की अधिक शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि पुलिस विभाग एवं राजस्व अधिकारी संयुक्त रूप से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।


 चकबन्दी से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये डीएम ने एस0ओ0सी0 चकबन्दी को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करायें।


 जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु आयोजित किया जाता है, जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है जनपद स्तरीय अधिकारी उनका स्वयं परीक्षण करते हुये समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें तथा अधीनस्थों द्वारा जांच की रेण्डम जांच भी कर लें जिससे शिकायतकर्ता की समस्या का सन्तोषजनक समाधान हो सके। 


जिलाधिकारी ने ईओ नगर पंचायत कुण्डा को निर्देश दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत अनाधिकृत कब्जे को अविलम्ब हटवाया जाये ताकि सुगम यातायात बना रहे।



 उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, इसलिये सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से किया जाये।



 उन्होने यह भी अधिकारियांं को निर्देशित किया कि शिकायकर्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाये उनकी शिकायत को गम्भीरता के साथ सुना जाये।


 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीश चन्द्र त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, डीएफओ वरूण सिंह, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे