परिषद के पदाधिकारियों संग किया अनौपचारिक बैठक
वेद व्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश इकाई प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों संग मंगलवार को परिषद के प्रदेश मंत्री शीतल ने अनौपचारिक बैठक कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लिया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री शीतल जी ने कहा कि अधिवक्ता परिषद की स्थापना अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिषद राष्ट्रवादी अधिवक्ताओ का एक समूह है।
जिसकी इकाई सम्पूर्ण भारत में कार्य कर रही है।सभी अधिवक्ताओं को विशेष रूप से राष्ट्र हित के कार्यों का समर्थन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों को परिषद के मजबूती के लिए टिप्स दिया।
अंत में परिषद के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष महेश गुप्ता के संग परिषद के प्रदेश मंत्री शीतल जी को राष्ट्रधर्म पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल,विनीत शुक्ल, राजा राम सरोज,आशीष गुप्ता,अंकित सिंह,शिव कुमार पुष्पजीवी,उदित गिरी, रोहित जायसवाल आदि रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ