Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोतवाल ने छुआ सांसद का पांव,वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

वासुदेव यादव 

अयोध्या। अयोध्या नगर कोतवाली में पोस्ट रहे अशोक सिंह का जनपद बाराबंकी में अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह का पैर छूते वक्त वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

 

वायरल वीडियो

यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिस को संज्ञान में लेते हुए बाराबंकी के कप्तान ने उनको लाइन हाजिर कर दिया है।

  

बताया जाता है कि लगभग 1 साल के आसपास इंस्पेक्टर अशोक सिंह अयोध्या कोतवाली के इंचार्ज रहे। 


अयोध्या जनपद में मलाई दार थाना के प्रभारी रहे चरण वंदन से। यहां से उनका स्थानांतरण जनपद बाराबंकी में हुआ था। वे असंद्रा थाना के प्रभारी थे। 


भाजपा रैली के दौरान वर्दी में अपनी गाड़ी से उतर कर सीधे सांसद लल्लू सिंह का पैर छू रहे थे। 


 यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

  

बताया जाता है यह वर्दी का सबसे बड़ा अपमान था। वर्दी पहन कर किसी नेता का चरण वंदन या दोनों पैर कभी नहीं छुवा जाता है। 


जिसके चलते इंसपेक्टर अशोक सिंह को लाइन हाजिर किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे